Skip to main content
जानिए एक मध्यमवर्गीय डिज़ाइनर का पूरा सफर सब्यसाची मुखर्जी
- सब्यसाची मुखर्जी का जन्म 30 फरवरी 1974 को मानिकताला पश्चिम बंगाल भारत में हुआ है. यह एक फैशन डिजाइनर है. मुखर्जी फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के एसोसिएट डिजाइनर होने के साथ ही नेशनल म्यूजियम भारतीय सिनेमा के सबसे युवा सदस्य भी हैं.
- प्रारंभिक जीवन एवं परिवार
- सब्यसाची मुखर्जी एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं. इनके पिता का नाम शुकुमार मुखर्जी और माँ संध्या मुखर्जी है, जो कि गवर्नमेंट आर्ट कॉलेज में कार्य करती हैं. जब सब्यसाची 15 वर्ष के थे, तब इनके पिता की नौकरी छूट गई थी. इनका हस्तशिल्प से गहरा लगाव था. इनकी बहन शिंगनी मुखर्जी हैं, जो इनसे 7 वर्ष छोटी है. वह लेवल बिजनेस को मैनेज करती हैं.
- सन 1999 में मुखर्जी ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. इसके 4 माह बाद इन्होंने अपना नामांकित लेवल शुरू किया जिसमें सिर्फ 3 लोगों की जरूरत थी.वर्ष 2001 में फेमिना ब्रिटिश काउंसिल मोस्ट आउटस्टैंडिंग यंग डिजाइनर ऑफ इंडिया का खिताब जीता जिसके बादइन्हें लंदन के Georgina von Etzdolf के साथ इंटर्नशिप करने का अवसर मिला.वर्ष 2002 में मुखर्जी ने इंडियन फैशन वीक में हिस्सा लिया, जिसमें मीडिया के द्वारा इन्हें सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ प्राप्त हुई.
- मुखर्जी ने ‘ब्लैक’ फ़िल्म के द्वारा बॉलीवुड में प्रवेश किया. यह पहली फ़िल्म थी जिसमे मुखर्जी के डिज़ाइन किये गए कपड़ो का उपयोग किया गया. इस फ़िल्म को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया था. 2005 के राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कारों में सर्वश्रेष्ट ड्रेस डिज़ाइनर का अवार्ड पाने के साथ ही खूब प्रशंसा बटोरी.सके बाद इन्होंने बाबुल, लगा चुनरी में दाग, रावण, गुजारिश, पा, नो वन किल्ड जेसिका, और इंग्लिश-विंग्लिश जैसी कई चर्चित फिल्मो में डिज़ाइनर का काम किया है.बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की शादी में 18 हस्त निर्मित साड़ियों का संग्रह मुखर्जी के द्वारा डिज़ाइन किया गया था.
- सब्यसाची के कई सेलिब्रेटी क्लाइंट है, जिनमे रानी मुखर्जी, तब्बू, शबाना आज़मी, सुष्मिता सेन, करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण जैसी बड़ी अभिनेत्रियां शामिल है.
- सब्यसाची को उनके योगदान के लिए कई अवार्डों से सम्मानित किया गया है. जिनमे कुछ प्रमुख है.बेस्ट डिज़ाइनर ऑफ इंडिया एट द MTV लाइक्रा स्टाइल अवार्डसोसायटी एचीवर अवार्ड फ़ॉर द बेस्ट न्यू इंडियन डिज़ाइनरसिंगापुर की एक बिज़नेस मैगजीन ने इन्हें 10 प्रभावशाली भारतीय में शामिल किया है, जो एशिया में है.केवल यही एक भारतीय डिज़ाइनर है, जिन्हें मिलान फ़ैशन वीक 2014 में एक डिज़ाइनर के रूप में आमंत्रित किया गया है.
Comments
Post a Comment